1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 अप्रैल 2018: गुरुवार को बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 26 अप्रैल 2018: गुरुवार को बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 26, 2018 06:22 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 06:22 am IST

राशिफल 26 अप्रैल 2018: गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के अलावा अचानक धनलाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: राशिफल 26 अप्रैल 2018: गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के अलावा अचानक धनलाभ मिल सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष

आप अपने अच्छे व्यवहार से दूसरों को इम्प्रेस करने वाले हैं। रूटीन लाइफ में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। जिससे आपका दायरा बढ़ेगा। कई लोगों से मुलाकात और बातचीत होती रहेगी। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। आपकी जो महत्वाकांक्षा है, उसके पूरा होने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। पुराने प्रेमी से मुलाकात होगी मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नए सिरे से शुरुआत करने का मन बनायेंगे। बिजनेस पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलेगा।
 
वृष
आज का दिन आपके जीवन में ढेर सारी सौगात लेकर आया है। आज आपको कोई बड़ा राजनीत्तिक ऑफर मिल सकता है। इसे आप सहर्ष स्वीकार कर लेंगे लेकिन थोड़ा संतोष जरूर रखें। महत्वाकांक्षाओं और सपनों के पूरा होने का समय आ गया है।  बिजनेस के लिए समय अच्छा है। आज अचानक धन लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन न लगने के कारण कुछ परेशान हो सकते हैं। भविष्य की दृष्टि से आज निवेश करना फायदेमंद रहेगा। लोभ लालच की स्थिति से बचें।

मिथुन
आज आपकी सोच रचनात्मक रहेगी। आज आपके पेंडिग कार्य पूरे होने का योग है। जो काम बहुत खास है, उन पर तुरंत ध्यान दें। सम्मानित लोगों से सम्मान मिल सकता है। उनका सहयोग और सलाह भी मिलेगी। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपसे पद और प्रतिष्ठा में बडे हैं। पूरा दिन कामकाज में ही बीतेगा। आपके लिए ये ही अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। रोमांस के लिहाज से अच्छी स्थिति बन सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल