1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 जून 2018: आज रवि योग, इन राशियों के बन सकते हैं पुराने और बिगड़े काम

राशिफल 26 जून 2018: आज रवि योग, इन राशियों के बन सकते हैं पुराने और बिगड़े काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 25, 2018 04:38 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 04:38 pm IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की वृद्धि है। आज मंगलवार का दिन है। साथ ही आज 07:07 बजे से रवि योग है और आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 09:35 तक ये योग रहेगा। सावित्री व्रत का प्रथम संयम है। यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा करने का विधान है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा । आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार भी आएगा । इस राशि के राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज अपने लवमेट को की-रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इससे दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी | आज अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है । हनुमान जी की आराधना करें, सभी दुःख दूर होंगे |

मीन राशि

आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा ,कहीं लंबी ट्रिप का प्लान बना भी सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी । इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है । टेन्ट हाउस वालों को किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर भी मिल सकता है । आज बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें । स्नान के बाद हाथ जोड़कर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, मानसिक शांति मिलेगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल