1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 मई 2018: इन राशियों को मिलेगा सुनहरा अवसर, ऐसे उठाएं लाभ

राशिफल 30 मई 2018: इन राशियों को मिलेगा सुनहरा अवसर, ऐसे उठाएं लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2018 06:31 pm IST,  Updated : May 29, 2018 06:32 pm IST

बुधवार के दिन सिद्ध योग होने से हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस, नौकरी में सुनहरा अवसर मिलेगा। कई राशियों को धन लाभ भी हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 30 may 2018
Horoscope 30 may 2018

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये बेहतरीन रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। इसलिये आप पहले से ही तैयारी बनाकर रहें फायदा जरूर होगा । इस राशि के विवाहित आज किसी शुभ सामरोह में जायेंगें। वहां किसी पुराने रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। जिसके साथ पुरानी बातें करके आपका मन पसन्न हो जायेगा। शांत मन आपका दूसरों से अलग रखेगा। अपनी तीव्र बुद्धि से किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और वहां आपका भव्य स्वागत किया जायेगा। जिससे आप हतप्रभ रह जायेंगें । इस राशि के विवाहितों के लिये आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी को मोती गिफ्ट करने से रिश्तों में सामांजस्य बना रहेगा। दिन की शुरूआत में एक्सरसाइज से करें स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिये आज का दिन शुभ है। किसी नये काम को शुरू करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी नये अवसर के मिलने से आपकी जिंदगी में काफी बदलाव आयेगा। कोई लोग काम निकलवाने के लिये आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा। आप अपने काम पर ध्यान दें। ऑफिस में आज काम अधिक होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। पहले हुये विवाद का निपटारा आज होगा, लेकिन अपनी सोच में परिवर्तन करेंगें जीवन में सुधार आने की सम्भावना है। आज किसी बात को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं, लेकिन किसी से मदद मिलना मुश्किल है। स्वयं पर भरोसा करें। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपनों की राय जरूर लें आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। आज दूसरों के सपोर्ट से आपका कॉन्फीडेंस लेवल बढ़ेगा। जिससे सभी काम धीर-धीरे पूरे हो जायेंगें। संतान पक्ष की सफलता से आज आप गौरान्वित महसूस करेंगें। स्वास्थ्य आज थोड़ा बिगड़ सकता है। सावधानी बरतने से सेहत में सुधार आयेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी बाधायें दूर हो जायेंगी । दूसरों का हक मारने से भारी नुकसान हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल