1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 मई 2018: इन राशियों को मिलेगा सुनहरा अवसर, ऐसे उठाएं लाभ

राशिफल 30 मई 2018: इन राशियों को मिलेगा सुनहरा अवसर, ऐसे उठाएं लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2018 06:31 pm IST,  Updated : May 29, 2018 06:32 pm IST

बुधवार के दिन सिद्ध योग होने से हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस, नौकरी में सुनहरा अवसर मिलेगा। कई राशियों को धन लाभ भी हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 30 may 2018
Horoscope 30 may 2018

सिंह राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक धनलाभ होगा। आज निवेश करना आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आज नये अवसर मिलेंगें। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। विवाहित आज अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें वरना किसी छोटी सी बात मामला बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर दाम्पत्य संबंध मधुर बनेंगें। आज दूर का कोई रिश्तेदार लम्बे समय के लिये आपके पास रहने आ सकता है। इससे घर का वातावरण बदल जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज मन मुताबिक कॉलेज में एडमिशन मिल जायेगा। अगर नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। दूसरों से बात करते समय से मीठी भाषा का प्रयोग करें। इससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे । आज पेट दर्द की समस्या से आपको छुटकारा मिल जायेगा। समय पर दवाई खाने से आपको राहत मिलेगी।

कन्या राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। करियर में कुछ बदलाव होगा। अभी तक हुये अनुभव का प्रयोग अपने निजी जीवन में करेंगें। जिससे आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आपकी साकारात्मक सोच लोगों को काफी पसन्द आयेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपको एक के बाद एक नये अवसर मिलेंगें। जिसका आप खुले हांथ स्वागत करेंगें। परिवार की जिम्मेदारीयों से आपको राहत महसूस होगी। जीवनसाथी के सहयोग से जीवन में लगातार सफलता मिलती रहेगी।आज आपके मन में कम मेहनत से अधिक पैसा कमाने के विचार आयेंगें। आज मन को इधर-उधर विचलित होने से रोकें। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। मन को एकाग्र रखने की कोशिश करें। लवमेट के लिये आज का दिन बेहतरीन है। किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में जायेंगें और एक खुशनुमा शाम का आनन्द लेंगे। स्नान करके जल में लाल सिन्दूर डालकर अर्पित करने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल