1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:27 pm IST

शनिवार के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से ध्रुव और वृद्धि नामक शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही किस्मत साथ देगी। जिससे धनलाभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 31 march saturday 2018
 Horoscope 31 march saturday 2018

सिंह राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फीजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा।

ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। कोई जरूरी केस आज आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने से आपके सारे काम जल्द पूरे होंगे।

कन्या राशि
अगर आप नौकरी कर रहें तो आज आपका ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड- डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। काली तिल को किसी धार्मिक स्थान पर दान करें तो आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल