1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:27 pm IST

शनिवार के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से ध्रुव और वृद्धि नामक शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही किस्मत साथ देगी। जिससे धनलाभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 31 march saturday 2018 - India TV Hindi
 Horoscope 31 march saturday 2018

धर्म डेस्क: आज का दिन यानि शनिवार कई मायनों में रहने वाला है। आज चैत्र माह की पूर्णिमा है। आज सर्वदेव दमनकोत्सव है। आज जैनियों का ओली उत्सव समाप्त है। आज शाम को 06:52 पर सूर्यदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल को सुबह 08:14 तक वहीं पर रहेंगे। साथ ही आज हनुमान जयंती है। माना जाता है कि आज ही के दिन श्री हनुमान का जन्म हुआ था।

शनिवार के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से ध्रुव और वृद्धि नामक शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही किस्मत साथ देगी। जिससे धनलाभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हो सकता है किसी नए रचना की शुरुआत करें। आज नौकरी में थोड़ी समस्या आ सकती है, पर शीघ्र ही निदान हो जाएगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स कंपेटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज उनका पढ़ाई में मन कम लगेगा। साथ ही खानपान की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। (हनुमान जयंती 2018: शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि )

इस राशि के लेखकों के लिए आज का समय अनुकूल है। आज उनकी लेखन पुस्तक प्रकाशित हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। तिल के लड्डू बनाकर जल में प्रवाहित करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि
आपके बिजनेस में खूब सफलता मिलेगी। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपकी बड़ी डील साइन हो सकती है। जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही घर में परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताऐंगे। शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

इस राशि के जो लोग अविवाहित है आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हो सकता है कि प्रस्ताव स्वीकार भी कर लें। साथ ही पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। लवमेट के साथ किसी लॉग ड्राईव पर जा सकते है। जिससे आपके रिश्तों में नजदिकीयां बढ़ेंगी। सूर्य को जल अर्पित करने से आपके धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल