1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:27 pm IST

शनिवार के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से ध्रुव और वृद्धि नामक शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही किस्मत साथ देगी। जिससे धनलाभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 31 march saturday 2018
 Horoscope 31 march saturday 2018

धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज घर के काम में आपकी दिलचस्पी बढ़ जायेगी। जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी । इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। साथ ही आज बच्चों के साथ पिकनिक मनाने किसी अच्छी जगह जा सकते है।

दुश्मन आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जूड़े है आज उनके काम की तारीफ हो सकती है। करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। मंदिर में माथा टेकने से आपके द्वारा किए गए मेहनत सफल होंगे।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज अचानक से आपके घर कोई नजदीकी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज शॉपिंग के लिए मॉल जा सकते है। शॉपिंग करते समय डिस्काउंट मिलने की संभावना बन रही है।

आज बच्चों के करियर के लिए आप उनके गुरु से परामर्श ले सकते है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल