1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

राशिफल 31 मार्च 2018: मार्च माह का आखिरी दिन इस वजह से है खास, हनुमान जंयती इन राशियों की खोलेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 04:27 pm IST

शनिवार के दिन सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से ध्रुव और वृद्धि नामक शुभ योग बन रहे है। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही किस्मत साथ देगी। जिससे धनलाभ होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 31 march saturday 2018
 Horoscope 31 march saturday 2018

कुंभ राशि
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आज आप अपने ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। आज आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है।

इस राशि वाले लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। आज आपका पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केन्द्रित रहेगा, अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो तुरंत भर दें। शंकर जी को जल अर्पित करने से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

मीन राशि
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप तनाव में रहने वाले है। आज आप अपने कामों में अपने किसी मित्रों का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे।

आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। गणेश जी को बेसन का भोग लगाने से आपका तनाव कम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल