1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. हनुमान जयंती: भूलकर भी इन मौकों में न करें हनुमान जी की पूजा, होगा नुकसान ही नुकसान

हनुमान जयंती: भूलकर भी इन मौकों में न करें हनुमान जी की पूजा, होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 29, 2018 03:47 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 03:47 pm IST

हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। लेकिन कुछ ऐसे मौके होते हैं जब हनुमानजी की पूजा करते समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए नहीं तो पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। जानिए ऐसे कौन से मौके है जब हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए।

Hanuman Jayanti- India TV Hindi
Hanuman Jayanti

धर्म डेस्क: 31 मार्च यानी कि शनिवार के दिन हनुमान जयंती है। इस दिन भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था। भगवान शिव का ग्यारहवां अवतार हनुमान जी कलयुग के सारथी माने जाते है। इस बार हनुमान जयंती बहुत ही दुर्लभ संयोग में पड़ रही है। इस दिन भगवान की पूजा करने से दो गुना फल मिलेगा।

हनुमानजी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। लेकिन कुछ ऐसे मौके होते हैं जब हनुमानजी की पूजा करते समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए नहीं तो पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। जानिए ऐसे कौन से मौके है जब हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए।

  • हम आपके घर में सूतक हो तो सूतक के 13 दिनों में हनुमान जी पूजा नहीं करनी चाहिए। अशुभ फल मिलता है।
  • शव यात्रा से आने के बाद बिना नहाए हनुमान जी की पूजा नहीं करना चाहिए साथ ही अगर आप दिनभर अपने काम के चलते बाहर है और घर पर आने के बाद बिना शुद्ध हुए हनुमान जी की पूजा करते है तो आपको पूजा का फल आपको नहीं मिलता है।
  • जब कभी भी परिवार में कोई बच्चा पैदा होता है तो पैदा होने के 10 दिन तक हनुमान जी के अलावा किसी अन्य देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • अगर आप हनुमान जी की पूजा करने से पहले कुछ खाते है तो मुंह को अच्छी तरह से साफ साफ कर लेना चाहिए। झूठे मुंह से कभी भी  उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • महिलाएं पीरियड्स के समय हनुमान जी की पूजा न करें तो बेहतर है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि पीरियड्स के समय किसी भी देवी-देवता की पूजा नहीं करनी चाहिए। यहां तक की आपकी छाया भी नहीं पड़नी चाहिए। इससे आपकी हानि होती है।

वीडियों में देखें और कौन से काम नहीं करना चाहिए.....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल