1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. नीता अंबानी भी पहनती है ये पन्ना रत्न, जानिए इसे कैसे धारण करने से बन सकते हैं आप भी राजा

नीता अंबानी भी पहनती है ये पन्ना रत्न, जानिए इसे कैसे धारण करने से बन सकते हैं आप भी राजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 27, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 03:33 pm IST

नीता अंबानी जो रत्न पहनती है। वह पन्ना रत्न पहनती है। वह सिर्फ हाथों में ही अंगूठी ही नहीं बल्कि ब्रेसलेट, नेकलेस और ईयररिग्स भी पहनती है। जानिए इस रत्न के बारें में सबकुछ...

Nita Ambani- India TV Hindi
Nita Ambani

धर्म डेस्क: नीता अंबानी अपनी लाइफस्टाइल के कारण हमेशा ही चर्चा में रहती है। भारत के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने हाल ही में श्लोका मेहता से गोवा में प्री-इनगेजमेंट की और सोमवार को अपने आलीशान हाउस में पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड से लेकर स्पोर्टस के पर्सनालिटी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि बिजनेस वर्ल्ड में जितने फेमस मुकेश अंबानी हैं तो वहीं उनकी वाइफ नीता सोशल लाइफ में उतनी ही एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं नीता बेहद लग्जीरियस लाइफ जीती हैं।

नीता की ड्रेसेस, बैग्स, फुटवियर की कीमत मिलियन में होती है। इतना ही नहीं नीता जिस चाय से अपने दिन की शुरुआत करती है। वह भी लाखों की है। हम बात करते है। नीता अंबानी जो रत्न पहनती है। वह पन्ना रत्न पहनती है। वह सिर्फ हाथों में ही अंगूठी ही नहीं बल्कि ब्रेसलेट, नेकलेस और ईयररिग्स भी पहनती है।

पन्ना रत्न एक ऐसा रत्न होता है। अगर किसी को सूट कर जाएं तो रंक से राजा बना देता है। वहीं अगर सूट न करा तो राजा से रंक बनाने में देर नहीं लगाता है। यह रत्न अधिक महंगा होता है। जानिए इसके फायदे धारण करने की विधि के बारें में।

क्या है पन्ना रत्न

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। इसे अनेक नामों से जाना जाता है। जैसे कि फारसी में जमरन. संस्कृत में मरकत मणि और अंग्रेजी में एमराल्ड कहा जाता है। यह हल्का से गहरा हरा रंग का होता है। यह अधिकतर दक्षिण महानदी, हिमालय, रिरनार और सोम नदी में पाया जाता है। यह 5 रंगों में पाया जाता है। जो कि तोते के पंख के रंग का, पानी के रंग सा, सरेस के फूल के रंग जैसा, मोर के पंख जैसा और हल्का संदुल फूल के जैसा। यह रत्न काफी मंहगा है।

अगली स्लाइड में जानें कैसे करें धारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल