1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 अप्रैल 2018: आज बन रहा है रवियोग, इन राशियों का रुका हुआ काम होगा पूरा

राशिफल 7 अप्रैल 2018: आज बन रहा है रवियोग, इन राशियों का रुका हुआ काम होगा पूरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 06:33 am IST

राशिफल 7 अप्रैल 2018: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके साथ ही दोपहर 02:33 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही सुबह 10:17 तक भद्रा रहेगी। रवियोग कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ धनलाभ भी मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होगे।

 horoscope 7 april saturday 2018
Image Source : PTI horoscope 7 april saturday 2018

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। निगेटिव लोगों से थोड़ी दूरी बनाएं रखें। लंबे समय से रूका काम आज पूरा हो जाएगा। बहते जल में काली उड़द प्रवाहित करें, परेशानियां दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता मिलेगी। बैंक से जुड़े कामों में सावधानी बरतें। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। नए लोगों से मुलाकात होगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज आपका सामना नई आर्थिक योजनाओं से हो सकता है। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से विचार-विमर्श कर लें । लवमेट आज एक-दूसरे को गुलाब दें, रिश्तों में मजबूती आयेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल