1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 अप्रैल 2018: आज बन रहा है रवियोग, इन राशियों का रुका हुआ काम होगा पूरा

राशिफल 7 अप्रैल 2018: आज बन रहा है रवियोग, इन राशियों का रुका हुआ काम होगा पूरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 06:33 am IST

राशिफल 7 अप्रैल 2018: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इसके साथ ही दोपहर 02:33 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके साथ ही सुबह 10:17 तक भद्रा रहेगी। रवियोग कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इन राशियों को बिजनेस, नौकरी में लाभ मिलने के साथ-साथ धनलाभ भी मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होगे।

 horoscope 7 april saturday 2018
Image Source : PTI horoscope 7 april saturday 2018

कुंभ राशि
आज बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, ये यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर आ सकता है, घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ है, विवाह के लिए सुयोग्य रिश्ता आ सकता है । शारीरिक और मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। छात्रों को आज कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरूआत करें।

मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बड़ों से सोच-समझकर बात करें। किसी दोस्त की मदद से बिजनेस रिलेटिड परेशानियां दूर होंगी, आप राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा, सारे काम आसानी से बन जाएंगे। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। आज आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। खुद को तैयार रखें। परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल