1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 मार्च से मंगल कर चुका है राशि परिवर्तन,इन राशियों में आएगा भारी परिवर्तन, बचने के लिए करें यह उपाय

7 मार्च से मंगल कर चुका है राशि परिवर्तन,इन राशियों में आएगा भारी परिवर्तन, बचने के लिए करें यह उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2018 06:44 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 12:22 pm IST

आज शाम 06:28 पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेगा और 2 मई को शाम 04:17 तक वहीं पर रहेगा। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्ध योग लग रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

 horoscope 7 march wednesday rashifal
horoscope 7 march wednesday rashifal

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । किसी दोस्त को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है, तैयार रहें। जीवनसाथी के सहयोग से अपने सभी कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिेए दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। स्टूडेंट्स आज कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं । लवमेट के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं, आपकी ये शाम यादगार साबित होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय बीताएं, उन्हें कहीं घूमाने ले जाएं । स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा । गायत्री मंत्र का जाप करें .. भगवती की कृपा प्राप्त होगी ।

मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । अगर आप कोई नई प्रापर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें । आज जीवनसाथी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, मनमुटाव हो सकता है । इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है । पारिवारिक रिश्तों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा । अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग करें । तांबे के बर्तन में पानी पीएं, निगेटिव एनर्जी दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल