1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 06:51 am IST,  Updated : May 07, 2018 09:12 am IST

राशिफल 7 मई 2018: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 07:38 तक रहेगा। सोमवार के साथ श्रवण नक्षत्र का यह संयोग बड़ा ही विशेष है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज का दिन...

horoscope 7 may monday 2018
horoscope 7 may monday 2018

मिथुन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक की तैयारी कर रहे है। आज उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। साथ ही दोस्तों के साथ इधर-उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है। गायत्री मंत्र का जाप करने से मन शांत रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आप अपना बचा हुआ समय गरीब और कम सुविधा प्राप्त बच्चों को शिक्षा देने में लगायेंगे तो आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते है। आज आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपको दोनों तरफ काफी ध्यान देना पड़ा है, क्योंकि आपके पास समय कम था। जीवनसाथी के साथ टाइम स्पेंड करने से आपकी पूरानी नोक-झोक दूर होंगी। अपना कुछ सामन किसी जरूरतमंद को देने से आपकी वित्तिय स्थिति अच्छी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल