1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 06:51 am IST,  Updated : May 07, 2018 09:12 am IST

राशिफल 7 मई 2018: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 07:38 तक रहेगा। सोमवार के साथ श्रवण नक्षत्र का यह संयोग बड़ा ही विशेष है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज का दिन...

horoscope 7 may monday 2018
horoscope 7 may monday 2018

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। आज कोई भी फैसला अपनी सोच-विचार से ही लें। किसी ओर के द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हे किसी टी.वी शों में गाने का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब- खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।~घर के चौखट पर दीप जलाने से घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप तनाव में रहने वाले है। आज आप अपने कामों में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। लवमेट आज अपने पार्टनर को कपड़े गिफ्ट कर सकता है। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से आपको सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल