1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 06:51 am IST,  Updated : May 07, 2018 09:12 am IST

राशिफल 7 मई 2018: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 07:38 तक रहेगा। सोमवार के साथ श्रवण नक्षत्र का यह संयोग बड़ा ही विशेष है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज का दिन...

horoscope 7 may monday 2018
horoscope 7 may monday 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपकों कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आज आप बड़े भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद किसी नये कामों को शुरू करते है तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति की झुकाव अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा।

मीन राशि
आज आपके सोचे हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाऐंगे। जिससे मन खुशनुमा रहेगा। आज आपका मन किताबें पढ़ने का करेगा। हो सकता है कि दोस्तों के साथ मूवी देखने भी जाएं। इस राशि के लोग आज आप किसी अपने की मदद कर सकते है। साथ ही आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इसेस सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करन से बचेंगे। इस राशि के लोग को आज किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी इंटरव्यू में जाने से पहले हनुमान जी का दर्शन जरुर कर लें, निश्चित ही सफलता की प्राप्ति होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल