1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

राशिफल 7 मई 2018: बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2018 06:51 am IST,  Updated : May 07, 2018 09:12 am IST

राशिफल 7 मई 2018: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज श्रवण नक्षत्र है, जो कि आज पूरा दिन, पूरी रात और कल सुबह 07:38 तक रहेगा। सोमवार के साथ श्रवण नक्षत्र का यह संयोग बड़ा ही विशेष है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज का दिन...

horoscope 7 may monday 2018
horoscope 7 may monday 2018

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आज आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पीर्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा ओर ज्यादा बढ़ जाऐगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते है आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुवात होगी। आज लवमेट अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर सकते है। जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। मां दुर्गा को खीर का भोग लगाने से आपको धन लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल