1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 अप्रैल 2018: रविवार को बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

राशिफल 8 अप्रैल 2018: रविवार को बन रहा है सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 01:52 pm IST

आज रविवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्ध योग बन रहा है। जो कि शाम 05:37 से अगली सुबह 05:46 तक रहेगा। इस योग में कोई भी शुभ काम करना बहुत ही शुभ होगा। आज का दिन हर राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा। बिजनेस और नौकरी में  लाभ नजर आ रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 horoscope 8 april 2018 sunday
 Horoscope 8 april 2018 sunday

कुंभ राशि
आज आपका शानदार रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। बिलियर्ड्स प्लेयर के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार मिल सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कही घूमने ले जा सकते है। इस राशि के फर्टिलाइजर कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। आज आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेगें । किसी पुराने काम में कामयाबी मिलेगी ,आज मां दुर्गा के मंदिर की साफ-सफाई करें, आपको जीवन में अपार खुशियां मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल