1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 15 मई 2018: इन राशि वाले लोगों की पुरानी टेंशन कम होगी साथ ही होगी धन की प्राप्ति

राशिफल 15 मई 2018: इन राशि वाले लोगों की पुरानी टेंशन कम होगी साथ ही होगी धन की प्राप्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2018 06:18 pm IST,  Updated : May 14, 2018 06:28 pm IST

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। साथ ही आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है, जो कि आज दोपहर 01:52 तक रहेगा। मंगलवार के दिन न्याय के देवता, कर्मफल दाता मंगलवार की उपासना की जाती है।

 

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि- आज का दिन करियर में तरक्की देने वाला है । घर में खुशी का माहौल बनेगा । आज अपने मन की बात सुने | आपका दिमाग आपको क्या करने के लिये कह रहा है । आप अपने दम पर सभी काम आसानी से पूरा कर सकते हैं । सीनीयर आज आप पर मेहरबान रहेंगे । पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। करियर में नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है । संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोई नयी जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है खरीद सकते हैं । 

कन्या राशि- वालों आज धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरूरी कामों में किस्मत साथ मिलेगा । जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरा हो जायेगा । आप अपने लक्ष्य के बेहद करीब रहेंगे । समय अनुकूल है, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे । कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा । इस राशि के जो लोग टूर एंड ट्रैवेल्स जुड़ें हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होगा । इस राशि के छात्र आज मित्रों के साथ घूमने के लिये प्लान बना सकते हैं । 

तुला राशि- वालों आज आलस्य से भरे रहेंगे । ऑफिस में कड़ी मेहनत के बाद काम पूरा कर लेंगे । शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे । अगर आपका किसी के साथ विवाद चल रहा है तो इसे ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे आपसी सहमती से इसे हल करें। किसी नीजी काम से यात्रा का योग बन रहा है । दिनभर की भाग दौड़ के बाद समय से आराम करें । इस राशि के जो लोग कारोबारी है आज उन्हें नया विचार आर्थिक तौर पर बड़ा फ़ायदा दिलायेगा।  जीवनसाथी के साथ बाहर जाते समय अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखें । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल