धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 06:41 पर ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि चल रही है। आज के दिन स्कंद षष्ठी मनायी जायेगी। कई जगहों पर इसे अरण्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।
Related Stories
बुधवार होने के साथ आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण सिद्धि और व्यतीपात योग बन रहे है। इन 2 शुभ योग के कारण कुछ राशियों को अचानक धन की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, नये प्रोजेक्ट में अपने सहयोगियों की राय लेना ना भूलें। शाम को घर में आज आपको सरप्राइज मिल सकता है। आज किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए मदद गार साबित होंगे। आज घर से निकलते वक्त दही खाकर निकलें। आपके सभी काम बनेंगे।
वृष राशि
आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरा होगा। परिवार में कोई खुशी का समाचार मिल सकता है और उसका सेलिब्रेशन भी जरूर होगा। आपको कारोबार के सिलसिले में आज बाहर भी जाना पड़ सकता है। बेटी के ससुराल पक्ष से आज कोई घर पर आ सकता है, जिससे आपके पर्स पर बोझ बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी चिंताओं में हो सकती है, लेकिन दिन ढलते-ढलते वहां भी परिस्थियां अनुकुल हो जाएंगी। आज आपको जो भी मिले, उसे दूसरों से बांटना ना भूलें।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में