1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 23 मार्च 2018: चंद्रमा उच्च राशि में, चमक जाएंगी इन राशियों की किस्मत

राशिफल 23 मार्च 2018: चंद्रमा उच्च राशि में, चमक जाएंगी इन राशियों की किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2018 07:02 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 07:14 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और स्कंद षष्ठी व्रत है। इसके साथ ही शुक्रवार होने के साथ-साथ चंद्रमा अपनी उच्छ राशि में है। जिसके कारण रोहिणी नक्षत्र संयोग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

23 march friday 2018 horoscope
23 march friday 2018 horoscope

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित न होने के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऐसा करने से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और चीजें अपने आप आपके पास आने लगेंगी। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। मेरीन इंजीनियर के लिए दिन शानदार है, प्रमोशन का योग बन रहा है। मां दुर्गा को एक कपूर और छ लौंग अर्पित करें, आपका तनाव कम होगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज करियर के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। साथ ही आज परिवार के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते है। मां दुर्गा को पंचमेवा का भोग लगाने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल