1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 23 मार्च 2018: चंद्रमा उच्च राशि में, चमक जाएंगी इन राशियों की किस्मत

राशिफल 23 मार्च 2018: चंद्रमा उच्च राशि में, चमक जाएंगी इन राशियों की किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2018 07:02 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 07:14 pm IST

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और स्कंद षष्ठी व्रत है। इसके साथ ही शुक्रवार होने के साथ-साथ चंद्रमा अपनी उच्छ राशि में है। जिसके कारण रोहिणी नक्षत्र संयोग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

23 march friday 2018 horoscope
23 march friday 2018 horoscope

धनु राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। साथ ही अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज दूसरों पर निर्भर न हो। बल्कि अपना काम स्वयं करें। अगर आप सफलता चाहते है तो अपने विचारों को सबके सामने व्यक्त करें। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं उनके लिए आज का समय अच्छा है किसी अकादमी में एडमिशन मिल सकता है। आज परेंट्स अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आप बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए गुरु से परामर्श लेंगे। मां दुर्गा को दो सुपारी चढ़ाने से आपको सफलता हासिल होगी।

मकर राशि
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फिजूलखर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। आज अपने बड़ों से आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाने से आपके खर्चे कम होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल