1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 मई 2018: मूल नक्षत्र के साथ बन रहा है शिव योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

राशिफल 4 मई 2018: मूल नक्षत्र के साथ बन रहा है शिव योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2018 02:35 pm IST,  Updated : May 03, 2018 02:36 pm IST

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही मूल नक्षत्र है, जो कि आज रात 10:33 तक रहेगा। मूल नक्षत्र 6 मूल नक्षत्रों में से एक है। शुक्रवार होने के साथ-साथ आज शिव योग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आफका दिन।

Horoscope 4 may 2018
Horoscope 4 may 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। जिन दम्पतियों को अबतक संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुयी है उन्हें इससे जुड़ी गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप कास्मेटिक का बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उसके दिन आज का दिन उत्तम है। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आटें की गोलीयां बनाकर मछलियों को खिलायें। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। घरवालों के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। खुद को काबिल बनाने की राह में आज जो भी फैसला लेंगे वो कारगर सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। जबतक जरुरी ना हो वाहन का उपयोग करने से बचना होगा। सूर्य देवता को लाल चंदन मिलाकर जल चढ़ायें। आपके उपर आने वाली सभी बधायें दूर होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल