1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 08:00 pm IST

शुक्र 6 फरवरी 2018 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जो कि 2 मार्च तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपके लिए ये दिन...

venus transit aquarius 6 February
venus transit aquarius 6 February

मिथुन राशि
शुक्र का गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके मनचाहे कार्य पूरे होंगे और 2 मार्च तक आपको पैसों की तंगी नहीं होगी। लेकिन मेहनत जारी रखें और व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचें। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल पर जाना आपके लिये शुभ फलदायी होगा।

उपाय
काली या लाल गाय की सेवा करें।

कर्क राशि
शुक्राचार्य आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आप दूसरों से कही अपनी बात का मान रखेंगे और अपना वायदा पूरा करेंगे। लेकिन 2 मार्च तक इस बात का ध्यान रखें कि किसी से कोई भी चीज़ उधार ना लें और दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें। साथ ही इस बीच अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय

  • प्रतिदिन मंदिर में सिर झुकाएं।
  • ज्वार का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल