1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 08:00 pm IST

शुक्र 6 फरवरी 2018 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जो कि 2 मार्च तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपके लिए ये दिन...

venus transit aquarius 6 February
venus transit aquarius 6 February

धनु राशि
शुक्र का गोचर आपके तीसरे स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको माता-पिता का भरपूर सुख मिलेगा। वो हर कार्य में आपका सहयोग करेंगे। यहां एक बात पर गौर करना चाहिए कि मेहनत जारी रखने से ही काम पूर्ण रूप से बनेंगे। अब से 2 मार्च के बीच किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नया सोच पायेंगे।
उपाय

  • देर रात तक जागने से बचें। समय पर सोना आपकी आर्थिक स्थिति के लिये बेहतर रहेगा।
  • प्रत्येक स्त्री का सम्मान करें।

मकर राशि
शुक्र आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही शत्रुओं से पीछा छुटेगा। इस दौरान पशुपालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों को दोगुना  फायदा होगा। वहीं आपकी संतान और भाईयों की तरक्की इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप अपने गुरु का कितना सम्मान करते हैं।
उपाय

  • दो सौ ग्राम गाय का घी मन्दिर में दान करें।
  • 2 किलो आलू हल्दी से पीले करके गाय को खिलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल