1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 08:00 pm IST

शुक्र 6 फरवरी 2018 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जो कि 2 मार्च तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपके लिए ये दिन...

venus transit aquarius 6 February
venus transit aquarius 6 February

कुंभ राशि
शुक्र आपके पहले स्थान पर, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको संतान का सुख मिलेगा। अगर आपका विवाह अभी तक नहीं हुआ है तो जल्द ही आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपको धन, वाहन आदि सबका सुख मिलेगा। लेकिन इस दौरान अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें और उनसे प्रेम बनाकर रखें।
उपाय

  • सतनाज का दान करें, जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा।
  • काली गाय की सेवा करें।

मीन राशि
शुक्र आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से कविता लेखन में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको संतान का सुख मिलेगा। साथ ही रातों को आराम मिलेगा और धन की प्राप्ति होगी। लेकिन इस दौरान किसी और से मदद की अपेक्षा न रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उपाय

  • घर की महिला अपने हाथों से वीराने में घर की धूल दबाएं, सभी परेशानियां दूर होंगी।
  • गाय की सेवा करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल