1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

6 फरवरी को शुक्र कर रहा है कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 05, 2018 08:00 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 08:00 pm IST

शुक्र 6 फरवरी 2018 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जो कि 2 मार्च तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपके लिए ये दिन...

venus transit aquarius 6 February
venus transit aquarius 6 February

तुला राशि
शुक्र आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और परिवार के प्रति प्यार बढ़ेगा। साथ ही चारों तरफ से आपकी तरक्की ही तरक्की होगी, संतान पक्ष से लाभ और जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। इसके अलावा आपके धन में वृद्धि होगी।
उपाय

  • गाय और माता की सेवा करें।
  • मन्दिर या धर्मस्थल पर दूध का दान करें।

वृश्चिक राशि
शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और मस्तमौला लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन का भी बड़ा अवसर आपको सामने दिखाई देगा, लेकिन उससे बचने की कोशिश करें और अपने जीवनसाथी से ही प्रेम बनाकर रखें।
उपाय

  • 2 मार्च तक प्रतिदिन कुएं में एक चुटकी हल्दी डालें।
  • मार्च तक नशा अवायॅड करने से आपको बेहतर करियर अपॉर्चुनिटी मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल