1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जुलाई तक शुक्र ग्रह रहेगा कर्क राशि पर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

4 जुलाई तक शुक्र ग्रह रहेगा कर्क राशि पर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 06:09 am IST

9 जून को सुबह 02 बजकर 41 मिनट पर शुक्राचार्य कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 4 जुलाई को देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। हमने आपको कल ही ये बताया था कि शुक्र के कर्क राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होगा।

 venus transit in cancer on 9 june 2019
 venus transit in cancer on 9 june 2019

तुला राशि
शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता पाने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। आपकी मेहनत से ही आपके पिता के करियर की सफलता भी सुनिश्चित होगी। 4 जुलाई तक आपके सामने एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन का अवसर भी सामने दिखाई देगा, लेकिन इससे आपको बचकर रहने की जरूरत है। अन्यथा आपकी संतान और आपके भाईयों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा 4 जुलाई तक आपको अपने जीवनसाथी की आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार के दिन मन्दिर में दही से बनी चीज़ों या दही का दान करें। इससे आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि
शुक्राचार्य आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। यह स्थान भाग्य का होता है। अतः शुक्र के इस गोचर से आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा- पूरा साथ मिलेगा। 4 जुलाई तक आपके अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। अगर इस बीच किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जायेंगे, तो आपके लिये शुभफलदायी होगा। हालांकि संतान से सुख पाने के लिये आपको कोशिशें करनी होगी। शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए काली या लाल गाय की सेवा करें। साथ ही घर के अंदर कच्ची जमीन में और अगर घर में कच्ची जगह न हो तो घर के बाहर कच्ची जगह पर जमीन में थोड़ा-सा शहद दबाएं। इससे आपको उचित फल प्राप्त होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल