1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जुलाई तक शुक्र ग्रह रहेगा कर्क राशि पर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

4 जुलाई तक शुक्र ग्रह रहेगा कर्क राशि पर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 06:09 am IST

9 जून को सुबह 02 बजकर 41 मिनट पर शुक्राचार्य कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 4 जुलाई को देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। हमने आपको कल ही ये बताया था कि शुक्र के कर्क राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होगा।

 venus transit in cancer on 9 june 2019
 venus transit in cancer on 9 june 2019

मिथुन राशि
शुक्राचार्य आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से 4 जुलाई तक आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ध्यान दें कि कोई अवसर हाथ से न निकल जाये। शुक्र के इस गोचर से सामान्य रूप से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान उन लोगों को अधिक फायदा मिलेगा, जो किसी न किसी रूप में पशुपालन या कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा प्रेम-संबंधों में आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी कुछ लाभ की स्थिति बन सकती है। अतः शुक्र के गोचर के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए दो सौ ग्राम गाय का घी मन्दिर में दान करें। इससे आपकी स्थिति और भी बेहतर होगी।

कर्क राशि
शुक्राचार्य आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपकी स्थिति हर तरह से ठीक रहेगी। आपको परिस्थितियों का उचित लाभ प्राप्त होगा। अगर आपकी नौकरी अभी तक नहीं लगी है और आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो 4 जुलाई तक आपको अपनी मेहनत के बल पर एक अच्छी नौकरी हाथ लगेगी। साथ ही अगर आपकी शादी अभी तक नहीं हुई है, तो जल्द ही आपके लिये अच्छे रिश्ते आने भी शुरू होंगे। लेकिन अगर आप विवाहित हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए। साथ ही शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए स्नान के समय अपने पानी में थोड़ा-सा दही डालकर नहाएं। साथ ही अपने किसी विशेष काम के लिये दूसरों की सलाह जरूर लें। इससे आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल