1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 जुलाई तक शुक्र ग्रह रहेगा कर्क राशि पर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

4 जुलाई तक शुक्र ग्रह रहेगा कर्क राशि पर, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 02:26 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 06:09 am IST

9 जून को सुबह 02 बजकर 41 मिनट पर शुक्राचार्य कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 4 जुलाई को देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। हमने आपको कल ही ये बताया था कि शुक्र के कर्क राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होगा।

 venus transit in cancer on 9 june 2019 - India TV Hindi
 venus transit in cancer on 9 june 2019

धर्म डेस्क: 9 जून को सुबह 02 बजकर 41 मिनट पर शुक्राचार्य कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 4 जुलाई को देर रात 02 बजकर 25 मिनट तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। हमने आपको कल ही ये बताया था कि शुक्र के कर्क राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होगा। तो शुक्र के इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होगा, शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे, साथ ही उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये विभिन्न राशि वालों को क्या उपाय करने होंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किन राशियों की लाइफ में क्या पड़ेगा प्रभाव।

मेष राशि

शुक्राचार्य आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से 4 जुलाई तक आपको भूमि, भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा, लेकिन काम के प्रति आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। मेहनत करने से ही आपको इन सब चीज़ों का उचित सुख प्राप्त होगा। इसके अलावा 4 जुलाई तक आपकी दोस्ती कुछ मस्तमौला लोगों से होगी। साथ ही एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन का अवसर भी आपको सामने दिखाई देगा, उसके प्रति आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। अतः शुक्र के शुभ प्रभाव सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आडू की गुठली में काला सुरमा भरकर जमीन में दबाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

वृष राशि
शुक्राचार्य आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आप दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में समर्थ होंगे। जीवनसाथी का साथ मिलने से जीवन में सब अच्छा होगा और घर में कभी चोरी का भय नहीं होगा। साथ ही 4 जुलाई तक आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता से भी सुख की प्राप्ति होगी। अगर इस दौरान आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जायेंगे तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की महिलाओं का सम्मान करें। साथ ही मन्दिर में कपूर जलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल