1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:09 pm IST

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ये योग रात 11:02 से अगली सुबह 05:11 तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को धनलाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 8 june 2018 friday r- India TV Hindi
horoscope 8 june 2018 friday r

धर्म डेस्क: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर सूर्यदेव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 जून को 11 बजकर 12 मिनट तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही विभिन्न नक्षत्र वालों पर पड़ने वाले सूर्यदेव के प्रभावों में भी बदलाव आयेगा।

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ये योग रात 11:02 से अगली सुबह 05:11 तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को धनलाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आप लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आज कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन अगर कई दिनों से नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। आज किये गए बहुत से काम आपके लिये आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। बॉस भी आपसे बेहद खुश रहेंगे। ऑफिस में आज नए काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, जिसे पूरा करने के लिए आप आज से ही जुट जायेंगे। सुबह उठकर माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण, धार्मिक संस्थान, आयात-निर्यात आदि के क्षेत्र से जुड़ा है, तो आज लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, आज उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिसमें उनका रुतबा बढ़ जाएगा । आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन नियमित व्यायाम करते रहिये। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। सूर्य देवता के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करें, पॉजिटिविटी आयेगी।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल