1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:09 pm IST

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ये योग रात 11:02 से अगली सुबह 05:11 तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को धनलाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 8 june 2018 friday r
horoscope 8 june 2018 friday r

मिथुन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई करीबी मित्र आपसे घर मिलने आ सकता है। आपका कोई जरुरी काम किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। इस राशि के कॉमर्स के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को भी आज प्रमोशन मिलने के चांस नजर आ रहे हैं। आज महिलाएं शॉपिंग करने जा सकती हैं, वहां उन्हें नए ड्रेसस के पैटर्न भी देखने को मिलेंगे। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे साथ ही काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। वाणी औरव्यवहार पर संयम बरतें । प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। आज बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। आज बच्चे नए कपड़े खरीद सकते हैं, उन्हें बाय वन गेट वन का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दूसरे शहर में यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुःखों का निवारण होगा।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल