1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:09 pm IST

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ये योग रात 11:02 से अगली सुबह 05:11 तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को धनलाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 8 june 2018 friday r
horoscope 8 june 2018 friday r

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आज ज्यादा क्रोध न करें। आज परिवार में छोटे भाई से अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं और यह यात्रा शुभ भी रहेगी। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिलने की संभावना है। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दुगुना लाभ हो सकता है। आज ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहे तो आपके लिए अच्छा होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए फास्ट फूड न खाएं, तो अच्छा होगा। लवमेट आज अपने रूठे साथी को मनाने के लिए उन्हें एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। आज किसी जरुरतमंद को भोजन खिलाने से घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल