1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:09 pm IST

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ये योग रात 11:02 से अगली सुबह 05:11 तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को धनलाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 8 june 2018 friday r
horoscope 8 june 2018 friday r

कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा जीवनसाथी आपके लिये घर पर कुछ अच्छा सा खाने के लिये बना सकते हैं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए आज दिन अच्छा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, सब अच्छा ही अच्छा होगा।

मीन राशि
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरुरी काम के पूरा होने पर बधाईयाँ देने के लिए लोगों का आवगमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने सहपाठी से मिलने उसके घर जा सकते हैं। वह आपकी ऑफिशियल समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद भी कर सकता है। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है, एक बार कोशिश जरूर कीजियेगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज महिलाएं पार्लर में जाकर फेसियल करवा सकती है, जिससे उनके चेहरे की रंगत में निखार आएगा । गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, सारे काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल