1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

राशिफल 8 जून 2018: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 01:31 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 03:09 pm IST

आज शुक्रवार होने के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को इसका लाभ मिलेगा। ये योग रात 11:02 से अगली सुबह 05:11 तक रहेगा। जिसके कारण कुछ राशियों को धनलाभ मिलेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 8 june 2018 friday r
horoscope 8 june 2018 friday r

सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की तरफ होगा। पड़ोसियों के बीच आपके पुराने सामाजिक कामों की तारीफ होगी। आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। आज आर्थिक लाभ के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को आज पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है । शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आज आपकी लिस्ट में बढ़ सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। हो सकता है कि दोस्तों के साथ रात को डिनर करने बाहर जाएं। माता दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं, सभी काम बनेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ अलग करेंगे। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज शुरुआत कर सकते हैं, दिन आपके फेवर में है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आज आपके काम को सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा और काम की प्रशंसा होगी। आज आपके प्रेम संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। बाकी सेहत अच्छी रहेगा। गणेश जी को हल्दी का तिलक लगाएं, सारे काम सफल होंगे।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल