1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शुक्र कर चुका है मिथुन राशि में प्रवेश, 1 माह तक इन 5 राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

शुक्र कर चुका है मिथुन राशि में प्रवेश, 1 माह तक इन 5 राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 01:52 pm IST,  Updated : May 15, 2018 02:09 pm IST

बीते 14 मई तारीख को रात 08:46 पर शुक्र ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था और 8 जून को पूरा दिन पार करके देर रात 02:41 तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। शुक्र के मिथुन राशि में इस गोचर का विभिन्न राशि वालों पर भी अलग-अलग प्रभाव होगा।

Venus transit in Gemini  on 14 may 2018
Image Source : PTIVenus transit in Gemini  on 14 may 2018

मिथुन राशि
शुक्राचार्य आपके पहले स्थान, यानी लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से परिस्थियां लगभग आपके अनुकुल बनी रहेंगी। आपको नौकरी में उचित पद प्राप्त होगा। साथ ही वाहन आदि का सुख भी आपको मिलेगा। अगर आप अपने लिये जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो आपके लिये जल्द ही बेहतर रिश्ते आयेंगे। हालांकि अब से 8 जून तक आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखना चाहिए। अतः शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 8 जून तक भोजन में गुड़ खाना अवॉयड करें। साथ ही जीवनसाथी की अच्छी सेहत के लिये मन्दिर में सतनाज का दान करें।.

कर्क राशि
शुक्राचार्य आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको शैय्या सुख पाने के लिये कोशिशें जारी रखनी होंगी। साथ ही आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। 8 जून तक आपको अपने कार्यों के लिये खुद ही कदम उठाना पड़ेगा। किसी और से ज्यादा उम्मीदें लगाकर न रखें। इस बीच आपको धन लाभ भी होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करके रखना चाहिए। साथ ही शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए घर की महिला एक नीला फूल लेकर अपने हाथों से घर से दूर किसी विरानी जगह में दबा दें। इससे आपकी जो भी परेशानियां होगी, वो जल्द ही दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और किस राशि पर होगा ज्यादा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल