1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शुक्र कर चुका है मिथुन राशि में प्रवेश, 1 माह तक इन 5 राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

शुक्र कर चुका है मिथुन राशि में प्रवेश, 1 माह तक इन 5 राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 01:52 pm IST,  Updated : May 15, 2018 02:09 pm IST

बीते 14 मई तारीख को रात 08:46 पर शुक्र ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था और 8 जून को पूरा दिन पार करके देर रात 02:41 तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। शुक्र के मिथुन राशि में इस गोचर का विभिन्न राशि वालों पर भी अलग-अलग प्रभाव होगा।

Venus transit in Gemini  on 14 may 2018
Image Source : PTIVenus transit in Gemini  on 14 may 2018

सिंह राशि
शुक्राचार्य आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आप चतुर होंगे। हालांकि आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के लिये मेहनत जारी रखनी होगी, मेहनत रंग जरूर लायेगी। इसके अलावा 8 जून तक आप अपने विचारों पर काबू पाने में असफल होंगे। एक काम को लेकर बार-बार आपके विचारों में बदलाव आते रहेंगे। आप दूसरों से छिपकर काम करने की भी कोशिश करेंगे। शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मन्दिर में ज्योत के लिये रूई का दान करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।.

कन्या राशि
शुक्राचार्य आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी। आप जो चाहेंगे, वो पूरा होगा। 8 जून तक आपके साथ-साथ आपके पिता की भी तरक्की सुनिश्चित होगी। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सुख मिलेगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही आपको वाहन आदि का सुख भी प्राप्त होगा और आपको किसी प्रकार का भय नहीं होगा। अतः शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए शुक्रवार के दिन मन्दिर में दही का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और किस राशि पर होगा ज्यादा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल