1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. शुक्र कर चुका है मिथुन राशि में प्रवेश, 1 माह तक इन 5 राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

शुक्र कर चुका है मिथुन राशि में प्रवेश, 1 माह तक इन 5 राशियों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 01:52 pm IST,  Updated : May 15, 2018 02:09 pm IST

बीते 14 मई तारीख को रात 08:46 पर शुक्र ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था और 8 जून को पूरा दिन पार करके देर रात 02:41 तक शुक्राचार्य यहीं पर रहेंगे। शुक्र के मिथुन राशि में इस गोचर का विभिन्न राशि वालों पर भी अलग-अलग प्रभाव होगा।

Venus transit in Gemini  on 14 may 2018
Image Source : PTIVenus transit in Gemini  on 14 may 2018

धनु राशि
शुक्राचार्य आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तालमेल बना रहेगा और रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस बीच आपको परिवार का पूरा सुख मिलेगा। साथ ही धन लाभ भी होगा। संतान के साथ भी रिश्ते बेहतर होंगे। अब से 8 जून तक के बीच आपको बिजनेस या किसी अन्य काम से संबंधित महत्वपूर्ण यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 8 जून तक पड़ने वाले किसी भी शुक्रवार के दिन मन्दिर में किसी एक कांसे का बर्तन दान करें।

मकर राशि
शुक्राचार्य आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस बीच आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं, लेकिन इस मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा आपकी सांसारिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके भाईयों की तरक्की भी सुनिश्चित होगी। शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिए घर की महिला अपने बालों में सोने या गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और किस राशि पर होगा ज्यादा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल