1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: जानें, कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह और किसके तारे होगें बुलंदी पर

साप्ताहिक राशिफल: जानें, कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह और किसके तारे होगें बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2018 08:44 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 08:46 am IST

साप्ताहिक राशिफल 29 से 24 नवंबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

धनु राशि
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति हैं जो कि वर्तमान में आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यय भाव में बृहस्पति व बुध की युति आपके लिये निवेश के रास्ते खोल रही है। पार्टनर्शिप में किसी कार्य या परियोजना में पैसा लगाना चाहते हैं तो इसके लिये आपको थोड़ा और विचार विमर्श करने की आवश्यकता पड़ सकती है। पार्टनर्शिप की किसी करीबी या विश्वसनीय व्यक्ति से हो तो लाभकारी रहेगा। इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगें जो आपके मूड को रोमांटिक रख सकते हैं। पार्टनर पर आपका भरोसा मजबूत होगा जिससे आपका रिश्ता और भी गहरा होगा व आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। अविवाहित सिंगल जातक भी इस समय किसी के प्यार में खोये-खोये रह सकते हैं। दिल की बात होठों पर ला सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के अष्टम होने से आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। भाग्य का इस समय आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर कर्मभाव में रहेगा। कामकाजी जीवन में टारगेट पूरे करने को लेकर वीकेंड भेंट हो सकता है इसलिये एस्ट्रोयोगी सलाह देते हैं कि अपने काम को पेंडिंग न रखकर समय पर ही निबटाने का प्रायस करें।

मकर राशि
आपकी राशि के स्वामी शनि हैं जो कि वर्तमान में आपकी राशि से 12वें होकर गोचर कर रहे हैं। आपके लिये जिस गति से आमदनी हो रही है उसी गति से धन खर्च होने के योग भी बन रहे हैं। लाभ घर के स्वामी मंगल आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं कुल मिलाकर बचत करने के लिये लिहाज से समय अच्छा चल रहा है। चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में षष्ठम भाव में रहेंगें। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बने रहने की उम्मीद भी लगा सकते हैं। आपकी संचार कुशलता भी गज़ब की रहेगी। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगें। लाइफ पार्टनर को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं लेकिन यह चिंता लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी जल्द ही आप इससे बाहर निकल लेंगें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा के अष्टम भाव में आने पर अपनी सेहत में उतार चढ़ाव देख सकते हैं। मौसमी बिमारियों से सचेत रहें। खान-पान व साफ-सफाई का थोड़ा ध्यान रखें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। सप्ताहांत पर किसी बड़ी मुश्किल से निजात मिलने से खुद को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं। वीकेंड पर दान-पुण्य का कोई काम करें भाग्य में वृद्धि होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल