1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: जानें, कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह और किसके तारे होगें बुलंदी पर

साप्ताहिक राशिफल: जानें, कैसा बीतेगा यह सप्‍ताह और किसके तारे होगें बुलंदी पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2018 08:44 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 08:46 am IST

साप्ताहिक राशिफल 29 से 24 नवंबर 2018 के अनुसार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह गुरु अपनी राशि परिवर्तित करेगा।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

मिथुन राशि
आपकी राशि के स्वामी बुध हैं जो कि वर्तमान में आपकी राशि से छठे भाव में गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। यह संकेत कर रहे हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से यदि हाल में आपको गुजरना पड़ा है तो अब उनसे निजात मिलने का समय शुरु हो चुका है। प्रोफेशनल लाइफ में भी वरिष्ठ कर्मियों व अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग आपको मिलेगा। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें जो कि आपके मूड में उतार-चढ़ाव रहने के संकेत कर रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भी आपकी रूचि बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पराक्रम भाव में सूर्य के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। इस समय आप सुख सुविधा की किसी वस्तु को जुटा सकते हैं। घर या गाड़ी खरीदने के लिये लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस समय कामयाबी मिल सकती है।

कर्क राशि
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं जो कि सप्ताह के आरंभ में 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं। किसी परियोजना में धन निवेश करने के इच्छुक हैं तो थोड़ा विवेक से काम लें। खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। घर की सजावट या फिर अपनी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिये इस हफ्ते शॉपिंग की तैयारियां की जा सकती हैं। सप्ताह के मध्य में आपकी ही राशि में चंद्रमा रहेंगें। इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। थोड़ा चिड़चिड़ापन भी आप इस समय महसूस कर सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा धन भाव में आ जायेंगें। यह आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। वीकेंड आपके लिये उत्साहजनक रहने की उम्मीद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा समय बिता सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये अच्छा रहने के आसार हैं बशर्ते आप संतुलित बजट के साथ खरीददारी करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल