1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2018 08:40 am IST,  Updated : Sep 10, 2018 08:40 am IST

सिंतबर माह के दूसरे सप्ताह कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018
Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिये यह सप्ताह किसी बड़े लाभ के संकेत कर रहा है, विशेषकर स्वास्थ्य के मामले में आप लाभान्वित हो सकते हैं। सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी सूर्य के साथ आपकी ही राशि में रहेंगें। इस समय बुध भी आपकी ही राशि में गोचररत हैं। कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छी रहेगी। अपनी बातों से आप किसी का दिल जीत सकते हैं। हालांकि संभव है कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आप किसी तरह की दुविधा का सामना करें।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। धन प्राप्ति के योग आपके लिये बन रहे हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पराक्रम भाव में बृहस्पति व शुक्र के साथ रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। किसी परियोजना में धन निवेश करने के इच्छुक हैं तो समय अनुकूल है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में गोचर करेंगें जो कि सप्ताहांत कुछ खास रहने के संकेत कर रहे हैं। इस समय आप सुख सुविधा की किसी वस्तु को जुटा सकते हैं। घर या गाड़ी खरीदने के लिये लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो इस समय कामयाबी मिल सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा का गोचर 12वें भाव में आपकी राशि के स्वामी बुध व सूर्य के साथ हो रहा है। सप्ताह की शुरुआत खर्चीली रहने के आसार तो बन रहे हैं लेकिन अपने विवेक से आप इसे लाभकारी भी बना सकते हैं। किसी परियोजना में अच्छे से विमर्श करने के पश्चात निवेश करेंगें तो लाभ मिल सकता है। घर पर कोई कीमती चीज़ खरीद कर भी ला सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में रहेगा। इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपके अंदर अहंकार की भावना बलवती रह सकती है इससे बचने का प्रयास करें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा धन भाव में शुक्र व गुरु के साथ आ जायेंगें।

यह आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। वीकेंड आपके लिये उत्साहजनक रहने की उम्मीद कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा समय बिता सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल