1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2018 08:40 am IST,  Updated : Sep 10, 2018 08:40 am IST

सिंतबर माह के दूसरे सप्ताह कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018
Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018

धनु राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा भाग्य स्थान में बुध व सूर्य के साथ रहेंगें जो कि आपके लिये इस सप्ताह के सौभाग्यशाली रहने के संकेत कर रहे हैं। इस हफ्ते किस्मत हर कदम पर आपका साथ देगी। सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा कर्म भाव में रहेंगें। इस समय कामकाजी जीवन में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। जो जातक नौकरी में किसी परिवर्तन की इच्छा रखते हैं उन्हें भी कोई बेहतर ऑफर मिल सकता है। लंबे समय से कोई पदोन्नति लंबित है इस समय पदोन्नति की उम्मीद भी आप लगा सकते हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा का गोचर लाभ घर में राशि स्वामी बृहस्पति व शुक्र के साथ रहेगा। अतीत में किये किसी निवेश से आपको इस समय लाभ मिल सकता है। सप्ताहांत में चंद्रमा 12वें घर में रहेंगें जो कि आपके व्यय का स्थान है। वीकेंड पर अपने किसी खास के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। इस वीकेंड पर आपको अपनी पसंद के किसी प्रोडक्ट पर भारी छूट का ऑफर भी मिल सकता है।

मकर राशि
सप्ताह की शुरुआत में सेहत नासाज़ रह सकती है वहीं पारिवारिक जीवन में हो रही उठापटक से भी आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। दरअसल इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा, सूर्य व बुध के साथ अष्टम भाव में रहेंगें। ग्रहों का यह योग संकेत कर रहा है कि इस हफ्ते आप थोड़ा संभल कर रहें।

सप्ताह के मध्य तक चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। किसी बड़ी हानि से बचने पर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। कहते हैं महान लोगों के सत्संग से सानिध्य से कभी कभी आप बहुत बड़ी हानि से बच जाते हैं। आपको भी किसी की सलाह इस हफ्ते किसी बड़ी क्षति से बचा सकती है।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी राशि से कर्मभाव में गुरु व शुक्र के साथ रहेंगें। कामकाज में तेजी से आप पर लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव भी रह सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के लाभ घर में आने पर आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। कार्योन्नति की उम्मीद भी कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल