1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2018 08:40 am IST,  Updated : Sep 10, 2018 08:40 am IST

सिंतबर माह के दूसरे सप्ताह कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018
Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिये सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा लाभ घर में बुधादित्य के साथ युति कर रहे हैं। इस सप्ताह आपको अतीत में किये किसी निवेश से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है, जिससे यह सप्ताह आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा 12वें घर में गोचर करेंगें। मध्य दिनों में आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर या गाड़ी के लिये जो जातक लंबे समय से प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में राशि स्वामी शुक्र देव गुरु बृहस्पति के साथ रहेंगें। आपका मिज़ाज कुछ बदला-बदला लग सकता है। इस समय आप किसी खास के विचारों से भी प्रभावित हो सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा धन भाव में रहेंगें। व्यवसायी जातक कोई खास डील पक्की कर सकते हैं। अतीत में की गई किसी इन्वेस्टमेंट से लाभ भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में बुध व सूर्य के साथ रहेंगें जिसके संकेत हैं। कामकाज का दबाव सप्ताह की शुरुआत में ही आप पर आन पड़ेगा। हालांकि हो सकता है पेंडिंग टास्क निपटाने के लिये यह दबाव आप पर बने। किस्मत इस हफ्ते आपका साथ दे सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये धन लाभ के योग बन रहे हैं। सप्ताह के मध्य में लाभ घर में चंद्रमा आपके लिये अचानक से धन प्राप्ति के योग बना रहा है।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा व्यय भाव मंक गुरु व शुक्र के साथ आ रहे हैं। पार्टनर के लिये शॉपिंग थोड़ी मंहगी पड़ सकती है। व्यवसायी जातक किसी बड़ी धनराशि का निवेश करने की योजना बना सकते हैं हमारी सलाह है कि निवेश से पहले अच्छे से विचार-विमर्श करें उसके बाद आगे बढ़ें।

सप्ताहांत पर चंद्रमा आपकी ही राशि में होंगे। हो सकता है आप निर्णय लेने में थोड़ी झिझक महसूस करें ऐसे में किसी करीबी या अनुभवी दोस्त की सलाह आपके काम आ सकती है। नियमित योग व व्यायाम से आप शारीरिक व मानसिक तौर पर तंदुरुस्त रह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल