1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(10 से 16 सितंबर तक): इस सप्ताह होगी पैसों की तंगी दूर, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2018 08:40 am IST,  Updated : Sep 10, 2018 08:40 am IST

सिंतबर माह के दूसरे सप्ताह कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018
Weekly Horoscope 10 to 16 September 2018

कुंभ राशि
सप्ताह की शुरुआत में ही चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में सूर्य व बुध के साथ विचरण कर रहे हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। हाल ही में आपकी अपने साथी से किसी बात को लेकर अनबन हुई है तो यह समय आप दोनों को करीब लेकर आ सकता है।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के अष्टम होने से सप्ताह की शुरुआत में हल्कि लग रही बिमारी इस समय आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती है। वायरल से बचने का प्रयास करें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा भाग्य स्थान में गुरु व शुक्र के साथ रहेंगें। भाग्य का इस समय आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। सेहत में भी लाभ मिलेगा। फाइनेंशियल कंडीशन भी सुधरने की उम्मीद कर सकते हैं।

अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर कर्मभाव में रहेगा। सप्ताहांत पर कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। नौकरी में परिवर्तन के लिये प्रयासरत जातकों को कोई ऑफर लेटर मिल सकता है।

मीन राशि
आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर सप्ताह के आरंभ में छठे घर में सूर्य व बुध के साथ रहेगा जिससे संभव है आपका आत्मबल भी मजबूत रहे। इस समय आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल में भी एक बेहतर बदलाव महसूस कर सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगें। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग इस हफ्ते मिल सकता है। हालांकि सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा के अष्टम भाव में आपकी राशि के स्वामी गुरु के साथ आ जायेंगें जहां शुक्र के साथ होने से त्री ग्रही योग भी बन रहा है। सेहत के मामले में यह समय उतार-चढ़ाव के संकेत कर रहा है।

पिता के साथ भी मतभेद बढ़ सकते हैं। इस हफ्ते बुजूर्गों की सलाह को अनदेखा न करें। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। सप्ताहांत पर किसी बड़ी मुश्किल से निजात मिलने से खुद को सौभाग्यशाली समझ सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल