1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2018 08:27 am IST,  Updated : Sep 24, 2018 08:33 am IST

सिंतबर माह का चौथा सप्ताह में कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

सिंह
यह सप्ताह आपके लिये रोमांस व उत्साह से भरा रहने के आसार हैं। दरअसल सप्ताहारंभ में चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेंगें। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध और भी मधुर व गहरे हो सकते हैं। रोमांटिक लाइफ भी अच्छी रहने के आसार हैं। हाल ही में अनबन हुई है तो इस समय फिर से आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से अपनी व अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा भाग्य स्थान में रहेंगें। भाग्य का इस समय आपको अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा के कर्मभाव में रहने से आपको कार्यस्थल से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्योन्नति की उम्मीद भी इस समय कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह हेल्थ से लेकर वेल्थ तक लव से लेकर करियर तक आपकी लाइफ का हर पहलू आपके लिये खुशनुमा अहसास लेकर आ सकता है।

कन्या
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से छठे स्थान में मौजूद हैं। स्वास्थ्य बेहतर बने रहने के आसार हैं। शुरुआती दिनों में आपकी कम्यूनिकेशन स्किल भी अच्छी रहने के आसार हैं। प्रतिस्पर्धियों पर भी आपका दबदबा बने रहने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सप्तम भाव में रहेगें। जीवन साथी का अपेक्षित सहयोग न मिलने से भी आपको निराशा हो सकती है। साथी की सेहत को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा के अष्टम भाव में आने पर अपनी सेहत में उतार चढ़ाव देख सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी दिक्कतों से दो चार होना पड़ सकता है। खान-पान व साफ-सफाई का ध्यान रखें। परिस्थितियां जैसी भी रहें आपको घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है क्योंकि वीकेंड पर सबकुछ अच्छा होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय चंद्रमा भाग्य स्थान में गोचर करेंगें। घर व गाड़ी की खरीददारी के लिये जो जातक लंबे समय से प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल