1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2018 08:27 am IST,  Updated : Sep 24, 2018 08:33 am IST

सिंतबर माह का चौथा सप्ताह में कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

धनु
इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। यह सप्ताह आपके लिये अपने आप को साबित करने वाला रह सकता है। अपने मजबूत और कमजोर पक्ष को जानकर आगे बढ़ें आपका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। प्रोफेशनली आपके लिये यह समय अनुकूल रह सकता है। लंबे समय से रूके हुए कार्यों को पूरे करने के लिये यह सप्ताह सही रहेगा। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा सुख भाव में गोचर करेंगें। सुख सुविधाओं का लुत्फ आप उठा सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगें। प्रेम संबंधों में नौंकझोंक चलती रहने के संकेत हैं। जो विवाहित जातक संतान की कामना रखते हैं उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिये समय अनुकूल है आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर छठे घर में रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धाओं में आपका पलड़ा भारी रहने के संकेत कर रहे हैं।

मकर
सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा आपकी राशि से धन भाव में रहेंगें। धन के मामले में यह समय आपके लिये लाभ के संकेत कर रहा है। अतीत में आपने अगर किसी परियोजना में पैसा लगाया है तो वहां से धन प्राप्ति की उम्मीद लगा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में रहेंगें। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगें। आपके आत्मबल में भी वृद्दि महसूस करेंगें जिससे कार्यस्थल पर भी आप उत्साह से कार्य करेंगें। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा सुख भाव में आ जायेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के आसार हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा पंचम भाव में आ जायेंगें। वीकेंड पर आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यह खुशी आपको संतान पक्ष की ओर से भी मिल सकती है। वहीं रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये शुभ परिणाम लाने वाला रहने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल