1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2018 08:27 am IST,  Updated : Sep 24, 2018 08:33 am IST

सिंतबर माह का चौथा सप्ताह में कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

तुला
तुला राशि वालों के लिये यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। विशेषकर रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये बहुत ही अच्छा समय रह सकता है। चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय उपल्बधियों वाला रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। चंद्रमा भी सप्ताह के मध्य दिनों में रोग व शत्रु घर यानि छठे स्थान में रहेंगें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्कता इस समय आपको रहेगी। इस समय कुछ विपक्षी, विरोधी, प्रतिस्पर्धी आपकी मेहनत ज्यादा करवा सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगें हाल ही में पार्टनर के साथ बढ़ा मतभेद कुछ कम होने के आसार भी इस समय बन सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में अष्टम चंद्रमा आपको अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने के संकेत कर रहे हैं।

वृश्चिक
यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिये सुख व समृद्धि में वृद्धि लाने के संकेत कर रहा है जिसका कारण है सप्ताहारंभ चंद्रमा का सुख भाव में होना। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा पंचम भाव में रहेंगें। रोमांटिक लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। संतान व शिक्षा के मामले में भी समय अनुकूल रहने के संकेत कर रहा है सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा छठे स्थान में रहेंगें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। यदि पिछले कुछ समय से शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो स्वास्थ्य में सुधार होने के आसार भी हैं। हालांकि सुस्ती इस समय आप पर हावि रह सकती है। व्यवसायी जातकों के लिये सुस्ती घाटे का सौदा हो सकती है क्योंकि आपकी सुस्ती से फायदा आपके प्रतिद्वंदी को हो सकता है। सप्ताहांत पर सप्तम चंद्रमा वीकेंड काफी रोमांटिक रहने की उम्मीद जता रहे हैं। लेकिन यह खर्च फिजूल ही होंगे ऐसा नहीं है। इन खर्चों से आपकी खुशियां भी बढ़ने वाली है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिये शानदार कहा जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल