1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2018 08:27 am IST,  Updated : Sep 24, 2018 08:33 am IST

सिंतबर माह का चौथा सप्ताह में कुछ ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। बिजनेस, नौकरी में लाभ के साथ-साथ कुछ राशियों को अपार धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जानिए राशिनुसार आपका कैसा होगा यह सप्ताह।

राशिफल 2018
राशिफल 2018

कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिये यह सप्ताह मिलेजुले परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा के आपकी राशि में गोचर करने से आप अपने मूड में थोड़ा उतार चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि इस समय कोई खास निर्णय अगर लेना हो तो अपने किसी खास की सलाह अवश्य ले लें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा धन भाव में गोचर करेंगें जो कि धन लाभ के आसार बना रहे हैं सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पराक्रम भाव में रहेंगे। इस समय आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। वीकेंड भी आपके लिये राहत देने वाला रह सकता है। क्योंकि इस समय चंद्रमा आपकी राशि से सुख भाव में आ रहे हैं। घर पर परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिले। रोमांटिक तौर पर देखा जाये तो यह वीकेंड आपके लिये अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिये यह सप्ताह फाइनेंशियली थोड़ा सचेत रहने के आसार कर रहा है। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। दरअसल सप्ताहारंभ में चंद्रमा का गोचर 12वें भाव में हो रहा है जिससे इस तरह की परिस्थितियां रहने के योग बन रहे हैं। हालांकि 12वां भाव व्यय के साथ-साथ निवेश का स्थान भी माना जाता है। इसलिये विवेकपूर्ण डीसीज़न लेकर लाब भी प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के मध्यम चंद्रमा आपकी ही राशि में आ जायेंगें। यह समय आपके लिये भावनात्मक रूप से मजबूत रहने का है अन्यथा लोग आपकी भावनाओं के साथ खेल भी सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा धन भाव में आ जायेंगें। यह आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। सप्ताहांत पर चंद्रमा पराक्रम में होंगे जो कि आपके लिये वीकेंड काफी गहमागहमी वाला रहने की उम्मीद जता रहे हैं। वीकेंड पर सेहत संबंधी परेशानी से आपको निजात मिल सकती है। अपने विरोधियों की बोलती भी आप बंद करवा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल