1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 28 मई से 3 जून: इन 7 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ, खुल सकते है किस्मत के ताले

साप्ताहिक राशिफल 28 मई से 3 जून: इन 7 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी शुभ, खुल सकते है किस्मत के ताले

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2018 11:09 am IST,  Updated : May 28, 2018 11:09 am IST

Weekly Horoscope: इस सप्ताह कई ग्रह राशिपरिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही पूर्वाध में चंद्रमा होगा। अचानक ही कई शुभ समाचार एक साथ मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। जानिए कैसा गुजरेगा आपका यह सप्ताह।

weekly rashifal 28 may to 3 june horoscope
weekly rashifal 28 may to 3 june horoscope

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये सप्ताह के शुरुआती दिन चंद्रमा लाभ घर में होने से यह सप्ताह लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आपकी राशि के स्वामी गुरु वर्तमान में लाभ घर में वक्री होकर गोचररत हैं इसलिये हो सकता है अपेक्षानुसार लाभ न मिलें।

हाल ही में बुध का परिवर्तन आपकी राशि से छठे घर में हुए है। कार्यस्थल पर सचेत रहें आपके प्रतिस्पर्धि या आपसे इर्ष्या रखने वाले लोग आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें। सप्ताह के पूर्वाध में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से 12वें घर में होगा। लंबे समय से यदि घर या गाड़ी लेने के लिये प्रयासरत हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है। हो सकता है आपको इसके लिये कर्ज़ भी लेना पड़े लेकिन सुखद भविष्य के लिये इतना तो कर ही सकते हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें जो कि आपके मूड में थोड़ा चेंज ला सकते हैं। हालांकि आपकी ही राशि में शनि भी वक्री होकर गोचररत हैं। शनि व चंद्रमा की युति आपके लिये विषयोग बना रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। सप्ताहांत में धन भाव में चंद्रमा फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार के संकेत भी कर रहे हैं।

मकर राशि
आपकी राशि से चंद्रमा सप्ताह के आरंभ में कर्मभाव में गोचर करेंगें। सप्ताह की शुरुआत आपके लिये कामकाज संबंधी दबाव वाली रह सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र पर काम करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को अपना टैलेंट दिखाने का बेहतर अवसर मिल सकता है। इस समय आप पर्सनल लाइफ की अपेक्षा प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।

सप्ताह की शुरुआत में ही बुध आपकी राशि से पंचम भाव में होंगे। शिक्षा, संतान व प्रेम संबंधी मामलों में समय आपके लिये अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। भाग्य का भी आपको पूर्ण सहयोग मिलने के आसार हैं। सप्ताह के मध्य दिनों में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से लाभ स्थान में होगा।

हाल ही में किये गये निवेश से आपको लाभ मिलने के आसार हैं। अगले दो दिन चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव में रहेंगें। 12वें भाव में शनि चंद्रमा की युति विषयोग बना रही है। आपके लिये सलाह है कि यदि किसी परियोजना में निवेश करने के इच्छुक हैं तो पहले अच्छे से विचार विमर्श करें उसके पश्चात ही आगे बढ़ें। सप्ताह के अंतिम दिन चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेंगें। आप अपने स्वभाव में उतार-चढ़ाव को नोटिस कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल