1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 फरवरी: इन राशि वालों के लिए यह सप्ताह है खास, आ सकते हैं शादी के लिए रिश्ते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 11, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 12:52 pm IST

यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है।

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि: इस सप्ताह आपको थोड़ा धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने कार्यस्थल पर किसी से बहसबाजी में न ही पड़ें तो अच्छा है। व्यवसायी जातक भी आवेश में बिल्कुल न आएं और हर क्लाइंट और सहयोगी से विनम्रता से पेश आएं। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले कार्य से संबंधित कागजात की अच्छे से जांच कर लें। अपने अधूरे पड़े हुए कामों पर फोकस करें पूरा होने के पूरे आसार हैं। जीवन के हर पहलु में जीवनसाथी का साथ आपको सुखद अहसास दे सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों का रोमांटिक जीवन थोड़ा नौंक-झौंक वाला रहने के आसार हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है प्रेम हर तरह के पड़ाव आते हैं। 

वृश्चिक राशि: यह सप्ताह आपके लिये काफी शुभ रहने के संकेत हैं। कोई अप्रत्याशित खुशी मिल सकती है जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। आप अपने जीवन के हर पहलु में एक सकारात्मकता महसूस कर पाएंगें। इस समय आपके जीवन में जो बदलाव होंगें उनसे भी आप संतुष्टी महसूस करेंगें। प्रेम की आस रखने वाले अविवाहित जातकों को हमसफर मिल सकता है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी काफी बेहतर रहने और संबंधों में प्रगाढता आने के आसार हैं। आर्थिक रुप से अनावश्यक खर्च में कटौति करें व भविष्य के लिये कुछ बचाकर रखने की आदत डालें तो आपका जीवन और भी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल